जनगणना के फैसले पर Jairam Ramesh का तंज, बोले- ‘अचानक समझदारी कैसे आ गई?’
उन्होंने कहा, "जनगणना 2027 (जो 2021 में होनी थी) के तहत फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या की गिनती को यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में समय से पहले कराया जा रहा है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने शनिवार को केंद्र सरकार के उस कदम पर सवाल उठाए, जिसके तहत चुनाव वाले राज्यों – गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों – में जनगणना 2027 के लिए जनसंख्या की गिनती को समय से पहले कराने का फैसला किया गया है।
‘X’ पर एक पोस्ट में Jairam Ramesh ने कहा कि सरकार का यह कदम “खराब प्लानिंग” को दिखाता है, क्योंकि यह पहले से पता था कि इन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।
Table of Contents
चुनावी राज्यों में जनगणना पहले कराने पर उठे सवाल
Jairam Ramesh ने कहा, “जनगणना 2027 (जो 2021 में होनी थी) के तहत फरवरी 2027 में होने वाली जनसंख्या की गिनती को यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में समय से पहले कराया जा रहा है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।
यह खराब प्लानिंग को दिखाता है क्योंकि यह पता था कि ये चुनाव होने वाले हैं। अचानक यह समझदारी क्यों आई? इसमें कोई शक नहीं कि इसके पीछे कुछ गलत राजनीतिक मकसद हैं।”
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं – क्रमशः राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे – द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र का ज़िक्र करते हुए Jairam Rames ने कहा कि दोनों नेताओं ने जनसंख्या गिनती के तरीक़े पर सवाल उठाए थे, क्योंकि उनका दावा था कि इससे जाति जनगणना का सही डेटा नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा, “जाति के बारे में पूछा जाने वाला 10वां सवाल जानबूझकर बहुत खराब तरीके से तैयार किया गया है और इससे पूरी जाति जनगणना की प्रक्रिया बेकार हो जाएगी।
RSS को लेकर Priyank Kharge ने BJP पर साधा निशाना
विपक्ष की अपील नजरअंदाज करने का आरोप
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने इस मुद्दे पर 20 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। साफ़ है कि बीच में सुधार करने की उनकी अपील और बिहार तथा तेलंगाना के प्रश्नावली मॉडल को अपनाने के उनके रचनात्मक सुझावों को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया गया है।”
जनगणना 2027 प्रक्रिया के तहत जनसंख्या की गिनती गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 के बीच की जाएगी।
देश के बाकी हिस्सों में, यह फरवरी 2027 में की जाएगी, जैसा कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) द्वारा मूल रूप से घोषित कार्यक्रम के अनुसार तय किया गया है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें



