Iran की शर्तों के बीच Russia ने America-Israel हमलों की निंदा की

रेज़ाई ने कहा, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की है, जिसमें ईरान की परमाणु सुविधाओं पर किए गए हमले भी शामिल हैं।"

IRNA के अनुसार, रूस ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए समर्थन की पेशकश की है। इस बीच, Iran के सुरक्षा प्रमुख मेजर जनरल मोहसेन रेज़ाई ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और उसके परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों की निंदा की है।

रेज़ाई ने गुरुवार को क्रेमलिन पैलेस में पुतिन से मुलाकात की और उन्हें अयातुल्ला सैयद मुजतबा खमेनेई का संदेश सौंपा। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेज़ाई ने कहा कि जब तक ईरान की सात शर्तें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक इस संघर्ष और ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ (होर्मुज़ जलडमरूमध्य) को फिर से खोलने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।

Iran के समर्थन में Putin का बयान

रेज़ाई ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की है, जिसमें ईरान की परमाणु सुविधाओं पर किए गए हमले भी शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब तक अमेरिकी हमारी सात शर्तों को पूरा नहीं कर देते, तब तक न तो होर्मुज़ जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़) खोला जाएगा और न ही कोई बातचीत होगी।”

ईरानी प्रसारक ‘प्रेस टीवी’ ने भी एक सूत्र के हवाले से बताया कि रेज़ाई ने कहा है कि तेहरान तब तक राजनयिक प्रक्रिया को सार्थक नहीं मानता, जब तक कि सभी सात शर्तें एक साथ लागू नहीं कर दी जातीं।

बैठक के दौरान, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को अमेरिका और Iran के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार है। ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, रेज़ाई ने बताया, “पुतिन ने कहा कि वे इस युद्ध को खत्म करने में मदद के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।”

दुश्मनों के सामने नहीं झुकेगा Iran , बातचीत जारी रखने का ऐलान

Russia-Iran गैस पाइपलाइन पर चर्चा

दोनों पक्षों ने ऊर्जा सहयोग पर भी चर्चा की, विशेष रूप से रूस और ईरान को जोड़ने वाली गैस पाइपलाइनों के निर्माण पर। रेज़ाई ने कहा, “हमने रूस से ईरान तक गैस पाइपलाइनों के निर्माण पर चर्चा की, जिससे ईरान अपनी घरेलू गैस की कमी को पूरा कर सकेगा और साथ ही पड़ोसी देशों को रूसी गैस बेच सकेगा।”

पुतिन और रेज़ाई के बीच यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका, अपने मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद, Iran के खिलाफ फिर से सैन्य हमले शुरू करने पर विचार कर रहा है।

इस बीच, क्षेत्र में चल रहे राजनयिक प्रयासों के तहत, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कतर, सऊदी अरब और ओमान के अपने समकक्षों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button