Trump, Iran के खिलाफ युद्ध को लेकर जल्द बड़ा ऐलान कर सकते हैं
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही ट्रंप ईरान युद्ध को खत्म करने पर ज़ोर दे रहे हैं, लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ चुपचाप पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि यह संघर्ष अगले साल तक खिंच सकता है।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Iran के साथ चल रहे तनाव के सात महीने बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump निजी तौर पर यह घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं कि युद्ध खत्म हो गया है।
हालांकि, पेंटागन पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि तनाव अगले साल तक जारी रह सकता है। यह रिपोर्ट तब आई जब मंगलवार को अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का एक नया दौर शुरू हुआ।
Table of Contents
Iran ने खाड़ी में किया पलटवार
यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका से जुड़ी सुविधाओं पर हमले किए।
ईरानी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के हालिया हमलों में 18 लोगों की मौत हुई और 142 अन्य घायल हो गए। WSJ के अनुसार,Trump ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों से इस बारे में बात की है कि “क्या ईरान युद्ध के खत्म होने की घोषणा की जाए।
“वे निजी तौर पर इस कदम का समर्थन करते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि मध्यावधि चुनाव नजदीक हैं और युद्ध के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति का मानना है कि भारी आर्थिक दबाव के कारण ईरान समय के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर देगा।
यह घटनाक्रम पिछले हफ्ते अमेरिका द्वारा ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ शुरू किए जाने के बाद हुआ है, जिसका मकसद तेहरान के मुख्य आर्थिक आधारों – जैसे तेल, शिपिंग, एविएशन और डिजिटल एसेट्स – पर चोट करना है।
PM Modi-Putin ने West Asia और Black Sea conflicts पर की चर्चा
Trump के बीच Hegseth की बढ़ी सैन्य तैयारी
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही Trump ईरान युद्ध को खत्म करने पर ज़ोर दे रहे हैं, लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ चुपचाप पश्चिम एशिया में सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि यह संघर्ष अगले साल तक खिंच सकता है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि इस फ़ैसले का मकसद राष्ट्रपति के पास “युद्ध में विकल्प” बनाए रखना है।
दो अमेरिकी अधिकारियों ने CNN को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के दौरान, मंगलवार को वॉशिंगटन ने 40 कमर्शियल जहाजों को एक अहम समुद्री रास्ते से सुरक्षित निकाला।
उन्होंने कहा कि एक ही ऑपरेशन में सुरक्षित निकाले गए जहाजों की यह संख्या अब तक के युद्ध में सबसे ज़्यादा थी।अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास ईरान के लगभग 60 सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया। इन ठिकानों में एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम, समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर, माइन बिछाने की सुविधाएं और कम्युनिकेशन नेटवर्क शामिल थे।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें



